CEC के इस्तीफे की मांग पर लखनऊ में कांग्रेस का हंगामा, बैरिकेड पर चढ़े अजय राय-आराधना मिश्रा, पुलिस से झड़प
लखनऊ। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया। विधानसभा और सीएम आवास घेरने निकले सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने 200 मीटर पर ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया।
बैरिकेडिंग से नाराज कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़ गए और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की और झड़प भी हुई। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और विधायक आराधना मिश्रा खुद बैरिकेड पर चढ़कर विरोध जताते दिखे।
कांग्रेस नेता शिव पांडेय के पैर में चोट लगी है, कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लाठी मारने का आरोप लगाया है। महिला कार्यकर्ता ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के पोस्टर लेकर पहुंचीं। बारिश के बावजूद गहमा-गहमी बनी रही।
बाद में पुलिस ने अजय राय, आराधना मिश्रा समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को बस में भरकर ईको गार्डन में हिरासत में ले लिया।
#Lucknow #CongressProtest #CECGyaneshKumar #AjayRai #AradhanaMishra #UPPolitics #VidhansabhaGherao