उधवा: 33 केवी उधवा फीडर में लाइन मेंटेनेंस के चलते रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
33 केवी उधवा फीडर में लाईन मेंटेनेंस कार्य को लेकर रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए कनीय विद्युत अभियंता चंदन कुमार ने शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे बताया कि 33 केवी उधवा फीडर में लाईन मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस कारण से उधवा फीडर में सुबह 9 बजे से शाम 5 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।