मांझी: मांझी राम घाट पर गंगा दशहरा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा इंतजाम नदारद
Manjhi, Saran | May 25, 2026 गंगा दशहरा के अवसर पर सोमवार को मांझी के रामघाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू हो गया जो दोपहर करीब 12:00 बजे तक लगातार जारी रहा। सैकड़ो महिलाओं ने सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई और गरीबों के बीच दान पुण्य किया।