नवादा: जिले में महिला संवाद कार्यक्रम का सफलतापूर्वक हुआ समापन
Nawada, Nawada | Jun 15, 2025 रविवार शाम 7:05 में जानकारी प्राप्त हुई की ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार की पहल पर संचालित महिला संवाद कार्यक्रम आज नवादा जिला में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह कार्यक्रम नवादा जिला में 18 अप्रैल 2025 से 15 जून 2025 तक अनवरत रूप से चला। इस दौरान जिले के सभी 14 प्रखंडों में कुल 1510 जीविका महिला ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।