ज्ञानपुर: कर एवं करेत्तर वसूली को लेकर हुई समीक्षा बैठक, एडीएम ने दिए आवश्यक निर्देश
ज्ञानपुर की कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान कहा कि राजस्व वसूली शासन की प्राथमिकता है। अतः सभी संबंधित विभाग विभाग लक्ष्य की प्राप्ति हेतु तत्परता से कार्य करें, उन्होंने विभागीय अधिकारियों को बकायदारों के खिलाफ समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए, और कहा की लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।