वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर गांव के सामने रविवार दोपहर 1.30बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। वाराणसी से मिर्जापुर जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस आगे चल रहे कन्ना लदे ट्रक से साइड लेते समय अनियंत्रित होकर उससे रगड़ाते हुए भिड़ गई।