सुल्तानपुर: कटसारी से कादीपुर तक निकाली गई साईं पालकी यात्रा
कटसारी गांव के साईं ग्रेस फाउंडेशन मंदिर से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर परंपरागत साईं पालकी शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा बरूवारीपुर गांव होते हुए कादीपुर नगर पहुंची और फिर कटसारी ग्राम लौटी। शोभायात्रा का शुभारंभ विधि-विधान से पूजन और नारियल फोड़कर किया गया। भक्त डीजे की धुनों पर नृत्य करते रहे। मार्ग में कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया।