सुल्तानपुर: सुलतानपुर में खेल प्रतियोगिताओं का समापन, फुटबॉल, वॉलीबॉल और कुश्ती में विजेताओं को किया गया सम्मानित
सुलतानपुर के पंत स्पोर्ट स्टेडियम में बृहस्पतिवार शाम 4बजे चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया।फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में स्टेडियम ए ने एमजीएस को 2-0 से हराकर खिताब जीता। वॉलीबॉल में 8 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में डीवीए ने मोहम्मद स्पोर्टिंग क