पथ प्रमंडल मनोहरपुर के कार्यपालक अभियंता, जेई एवं नाजीर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के बैनर तले एक दिवसीय भूख हड़ताल सह धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा ने किया।