खंडवा नगर: मछली मारने के लिए बेक वाटर में फेंका बिजली का तार, करंट लगने से मछुआरे की मौत
खंडवा | नर्मदानगर स्थित केलवा बुजुर्ग के बेक वॉटर में एक मछुआरे की करंट लगने से मौत हो गई। बिजली का तार उसके शरीर से लिपटा हुआ था। पुलिस जांच में पता चला कि कि मछुआरे ने मछली मारने के लिए पानी में बिजली का तार फेंका था। लेकिन हाथ से तार छूट नहीं पाया और मछुआरा खुद करंट की चपेट में आ गया। , जानकारी बुधवार सुबह 10 बजे की है