लखनादौन: लखनादौन बाईपास के पास तेज रफ्तार कार पलटी, गर्भवती महिला घायल, डायल 112 बनी मददगार
लखनादौन विकासखंड के लखनादौन शहर के बाईपास के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार गर्भवती महिला को गंभीर चोटे आई हैं। तो वहीं मौके पर डायल 112 ने देवदूत बनकर पेट्रोलिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त महिला को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।