बदायूं: कबूलपुरा गौटिया मोहल्ले में मोटर से करंट लगने से बालिका गंभीर रूप से झुलस गई
Budaun, Budaun | Jul 3, 2026 बदायूं के थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के कबूलपुरा गौटिया मोहल्ले में एक 10 वर्षीय बालिका संजना पुत्री विक्की को घर में पानी की मोटर से करंट लग गया जिससे बालिका झुलस गई । परिजन आनन फानन में बालिका संजना को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने बालिका की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया । जहां उसका इलाज चल रहा है।