चूरू: पुलिस लाइन के सामने सदर थाना पुलिस ने की नाकाबंदी, ट्रैफिक नियमों की पालना के लिए समझाइश दी और वाहनों के चालान भी काटे
Churu, Churu | Feb 20, 2026 चूरू शहर में कानून व्यवस्था और यातायात अनुशासन को लेकर शुक्रवार शाम सदर थाना पुलिस ने पुलिस लाइन के सामने नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की। अभियान का नेतृत्व प्रशिक्षु आरपीएस स्वाति बुरी ने किया। एसपी जय यादव के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने आने-जाने वाले प्रत्येक वाहन को रुकवाकर बारीकी से जांच की।