औरैया: फिर छाया कोहरा, सड़कों पर दिखाई दिया सन्नाटा, लाइट जलाकर चलते दिखाई दिए वाहन
मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे कोहरे ने फिर से पूरी तरह से आसपास क्षेत्र को ढक रखा है। जिसके चलते वाहन लाइट जला कर चलने को मजबूर है। वहीं वाहनों की रफ्तार भी थम गई है। नेशनल हाईवे पर कोहरा इतना तेज है कि 10 मीटर की दूरी तक देख पाने में लोग असफल हो रहे हैं। वहीं शहर के सुभाष चौराहे पर लोग आग तापते हुए नजर आ रहे हैं। आप तस्वीरों में स्पष्ट रूप से देख सकते हैं।