हसनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पदमपुर गांव में ट्रांसफार्मर से बिजली समानों की चोरी करने के आरोप में दो शातिर चोर व चोरी का सामान खरीदने के आरोप में एक कबाड़ी वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार तीनों आरोपी को पुलिस ने बुधवार की दोपहर लगभग 04 बजे न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया।