सलोन: डीह विकासखंड की कई ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक संग्रह अभियान चलाया गया, प्लास्टिक हानि के बारे में जागरूक किया गया
10:6:2026 को 4:00 शाम जानकारी हुई की डीह विकासखंड की कई ग्राम पंचायतों में वृहद प्लास्टिक संग्रह अभियान चलाया गया। खंड विकास अधिकारी गौरी राठौर के निर्देशन में विभिन्न ग्राम पंचायतों में अभियान चलाकर प्लास्टिक से होने वाली नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारी संख्या में जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।