फरसाबहार: लावाकेरा-लैलूंगा मार्ग पर अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक गंभीर रूप से घायल
लावाकेरा-लैलूंगा मार्ग पर अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक गंभीर घायल, बरडीह स्थित कोकसारा नाला के पास बुधवार सुबह करीब 11 बजे अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक बाइक क्रमांक ओडी 16 एम 1805 से लावाकेरा की ओर से आ रहा था। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस से उसे फरसाबहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उपचार जारी