सहारनपुर: मुतवल्ली की हत्या का डेढ़ माह बाद खुलासा, 2 नाबालिग हिरासत में, कुकर्म से परेशान होकर डंडे से हत्या करने की बात कबूली
सहारनपुर के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र में मदीना मस्जिद के मुतवल्ली नौशाद हत्याकांड का पुलिस ने करीब डेढ़ महीने बाद खुलासा कर दिया। सोमवार दोपहर 3 बजे पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि हत्या के मामले में दो नाबालिगों को संरक्षण में लिया गया है।