रामानुजगंज: नवजात बालिका के संबंध में 7 दिनों के भीतर कर सकते हैं दावा-आपत्ति
रामानुजगंज सोमवार जिला बाल संरक्षण अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने जानकारी दी है कि अज्ञात नवजात बालिका रचना (काल्पनिक नाम) को 05 अप्रैल 2026 को चाइल्ड हेल्प लाईन बलरामपुर के द्वारा चौकी वाड्रफनगर, थाना बसंतपुर, वाड्रफनगर के बलंगी रोड के किनारे से प्राप्त कर जिला अस्पताल बलरामपुर में संरक्षित किया गया है।