हरदोई: युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित गुलामऊ प्रीमियर लीग का जिलाध्यक्ष ने फीता काटकर किया शुभारंभ
Hardoi, Hardoi | Jun 15, 2026 ब्लॉक बाबन की ग्राम पंचायत गुलामऊ में युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए युवा कांग्रेस हरदोई द्वारा गुलामऊ प्रीमियर लीग का शुभारंभ मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडे एवं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण तिवारी ने फीता काटकर किया। पहला मुकाबला कोंढा लायंस एवं अटवा चैलेंजर्स के बीच खेला गया।