जैतहरी: धनगवां बीट में 3 हाथियों का मूवमेंट, चौरई-पड़रिया क्षेत्र में अलर्ट जारी
जैतहरी वन परिक्षेत्र के धनगवां बीट में 3 हाथियों का दल RF337, RF336, चौरई–पड़रिया क्षेत्र में विचरण कर रहा है। वन विभाग ने आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ाते हुए लोगों को दूरी बनाए रखने की सलाह दी है,वनक्षेत्र में एक स्थान पर हल्का नुकसान दर्ज हुआ है, फिलहाल जनहानि की सूचना नहीं है।