लोहरदगा: होप कार्यालय में सामाजिक सुरक्षा योजना के प्रचार प्रसार को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ प्रारंभ
होप कार्यालय में शनिवार को सामाजिक सुरक्षा योजना के प्रचार प्रसार एवं आदिवासी समुदाय तक लाभ पहुंचाने हेतु जिले के सेन्हा और लोहरदगा प्रखंड के चयनित कैडरों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ, जिसमें दोनों प्रखंडों के 30 कैडर साथी उपस्थित हुए। प्रशिक्षण में राज्य सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।