पन्ना: केन नदी का सीना चीरकर निकाला जा रहा था रेत: प्रशासन का चाबुक चला, ₹4.50 करोड़ का जुर्माना और गाड़ियां जब्त!
Panna, Panna | Jul 2, 2026 पन्ना में प्रशासन ने केन नदी का सीना चीरकर बनाए गए अवैध रैंप को ध्वस्त कर रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई की है। NGT के प्रतिबंध के बावजूद भारी मशीनों से अवैध खनन जारी था। जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके से 4 हाइवा, एक जेसीबी और लिफ्टर मशीन जब्त कर आरोपी खननकर्ता पर 4.50 करोड़ रुपये का जुर्माना प्रस्तावित किया है।