कटनी नगर: माधव नगर थाना पुलिस ने माधव नगर गेट के पास लगाई वाहन चेकिंग, एसयूवी कार सवार युवक से पकड़े 5 लाख रुपए नगद।
कटनी जिले के माधव नगर थाना पुलिस ने माधव नगर गेट के पास लगे वाहन चेकिंग के दौरान एसयूवी कार सवार युवक से पकड़े ₹5 लाख रुपए नगद, पुलिस के द्वारा युवक से दस्तावेज मांगे गए दस्तावेज नहीं होने पर पैसों को जप्त कर लिया गया है पुलिस ने कहा की युवक के द्वारा दस्तावेज दिखाने पर पैसों को वापस कर दिया जाएगा।