मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रमईहार में बीती शुक्रवार की शाम घर की चौखट में गौरी पत्नी मोहित का संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर शव लटका मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वही घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बात मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मेंलेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।