छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम सूरजपुर में अंधविश्वास के चलते एक 18 वर्षीय युवती की तबीयत गंभीर हो गई। परिजन करीब 15 दिनों तक उसका इलाज अस्पताल में कराने के बजाय झाड़-फूंक, तंत्र-मंत्र और टोना-टोटके के माध्यम से ठीक कराने का प्रयास करते रहे। वही इस मामले की जानकारी आज 10 मई सुबह करीब 11:30 बजे परिजनों ने दी है।