ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के निर्देश पर सावन भादौं डैम की डिस्कनेक्ट हुई रोड की फ्लेंज को फिर से कनेक्ट कर दिया गया है। इसके बाद डेम से निकल रही नहरों में पूर्ण क्षमता से जल प्रवाह शुरू कर दिया गया है। बुधवार शाम करीब 7 बजे मंत्री के कार्यलय से मिली जानकारी के अनुसार ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर पिछले दिनों कनवास स्थित सावन भादौ डेम का निरीक्षण करने पहुंचे थे।