रामगढ़ चौक: खैरी गांव के पास दो ट्रकों की टक्कर, बाल-बाल बचा चालक, पुलिस पहुंची
लखीसराय जमुई मार्ग स्थित खैरी के समीप गुरुवार 10 बजे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से आमने सामने सीधी टक्कर हो गई।जिसमें ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया।वहीं चालक तथा उप चालक को हल्की चोटें आई है।अपर थानाध्यक्ष ने छतिग्रस्त ट्रक को सड़क से किनारे हटाया और आवागमन बहाल की।चालक ने बताया कि मैं अपना ट्रक लेकर लखीसराय से धनवाद जा रहा था।तभी घटना हो गई।