सुल्तानपुर: सुल्तानपुर में डॉक्टरों के कमरों में बैठे दलाल, मरीजों को बाहर की दवा और जांच के लिए कर रहे मजबूर
सुल्तानपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज में दलालों का जाल बिछा हुआ है। शनिवार को दोपहर 2 बजे एक रियलटी चेक में सामने आया कि ओपीडी में लगभग हर दूसरे डॉक्टर के कमरे में दलाल सक्रिय हैं। ये दलाल मरीजों को बाहर से दवाएं खरीदने और जांच कराने के लिए दबाव बना रहे हैं।जांच के दौरान आईसीयू वार्ड के पास एक हरी जैकेट पहने दलाल पकड़ा गया, जिसने खुद को पूर्व सीएमएस का करीबी बताय