शामली: शामली जिले में 220 स्थलों पर होगी ईद की नमाज, सड़क पर इबादत और खुले में कुर्बानी पर रहेगा प्रतिबंध
Shamli, Shamli | May 27, 2026 बुधवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक एसपी शामली एनपी सिंह ने ईद उल अजहा को लेकर जानकारी दी है। एसपी ने बताया कि जिले में 220 जगह पर ईद की नमाज होगी, सड़क पर नमाज और खुले में कुर्बानी पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि किसी भी स्थान पर प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नहीं होगी, जिसको लेकर पीस कमेटी की बैठक में भी दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं।