मदनपुर: थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में एक अधेड़ महिला समेत दो किशोर बच्चों की मौत, मातम का माहौल पसरा
मदनपुर थाना क्षेत्र में अलग अलग घटनाओं में सोमवार को एक अधेड़ महिला समेत दो किशोर बच्चों की मौत हो गई है। तीनों की मौत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डाक्टर द्वारा इलाज के दौरान हुई। सोमवार के दोपहर में अचानक आई आंधी तूफान बारिश के साथ ब्रजपात की झटके के चपेट में आने से दो किशोर बच्चें गंभीर रुप से घायल हो गए। बच्चों को आस पास के ग्रामीणों द्वारा फौरन सामुद