अफीम की खेती के लिए प्रसिद्ध प्रतापगढ़ जिले में इन दिनों बहुमूल्य ‘काले सोने’ की फसल पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। खेतों में अच्छी स्थिति में नजर आ रही अफीम की फसल पर मौसम परिवर्तन का असर दिखाई देने लगा है, जिससे रोगों का खतरा बढ़ गया है। इसके साथ ही नीलगायों का बढ़ता आतंक किसानों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है। किसानों के अनुसार जनवरी माह में तापमान में अ