हनुमानगढ़: भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए परिंडा अभियान चलाया, महावीर इंटरनेशनल वीरा केन्द्र के सदस्यों ने लगाए परिंडे
भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच पक्षियों और जीव-जंतुओं के लिए पानी की व्यवस्था करने के उद्देश्य से जंक्शन के सेक्टर 12 स्थित पार्क में महावीर इंटरनेशनल वीरा केन्द्र की सदस्यों की ओर से परिंडा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पार्क और आसपास के पेड़ों पर परिंडे लगाए गए तथा उनमें पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था की गई।