चकरनगर: डिभोली पुल के नीचे अज्ञात 22 वर्षीय युवती का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी
शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे चकरनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत डिभोली पुल के नीचे करीब 22 वर्षिय एक अज्ञात युवती का शव दिखने से हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर 112 नम्बर पुलिस घटना स्थल पहुंची। तदोपरांत संबधित चकरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है।फिलहाल पूरी घटना को लेकर पुलिस शिनाख्त करने में जुटी है। प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।