पट्टी: पट्टी से होते हुए राम भक्त लेटते हुए अयोध्या पहुंचे, दीप जलाने की तैयारी
भगवान श्रीराम के प्रति अटूट श्रद्धा और भक्ति का ऐसा उदाहरण बहुत कम देखने को मिलता है, जैसा कि जौनपुर जिले के भगवानपुर निवासी संदीप यादव पेश कर रहे हैं। उन्होंने अयोध्या धाम तक सड़क पर लेटते हुए यात्रा करने का संकल्प लिया है। गुरुवार को दिन में 2:30 बजे के आसपास वह अपनी इसी अनोखी यात्रा के दौरान प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी तहसील मुख्यालय पहुंचे जहां श्रद्धालुओ