हरदा: जिला अस्पताल में बायो-मेडिकल वेस्ट का अंबार, मॉर्चुरी के बाहर जमा हुआ खतरनाक चिकित्सकीय कचरा।
Harda, Harda | Jun 17, 2026 जिला अस्पताल में बायो-मेडिकल वेस्ट के निस्तारण में कथित लापरवाही सामने आई है। पिछले करीब एक सप्ताह से अस्पताल का चिकित्सकीय कचरा नहीं उठाए जाने के कारण मॉर्चुरी के बाहर दो ट्राली के बराबर कचरे का ढेर जमा हो गया है। इससे अस्पताल परिसर में दुर्गंध फैल रही है और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।