जांजगीर: कार और मालवाहक वाहन के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत, किया गया पोस्टमार्टम
जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तिलई गांव में मालवाहक वाहन और कार में टक्कर हो गई थी और कार सवार 1 युवक की मौत हो गई थी, वहीं 3 लोग गम्भीर घायल हुए थे, जिन्हें जिला अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है. पुलिस के मुताबिक, कार में 3 सवार नागपुर महाराष्ट्र और 1 छत्तीसगढ़ का रहने वाला था. घटनाकारित कार का पासिंग नम्बर महासमुंद जिले का है।