आरोन थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में पुरानी रंजिश और जमीन विवाद में मारपीट के फरियादी मुन्नालाल केवट ने आरोप लगाए है। 30 नवंबर को दर्ज शिकायत में फरियादी ने पुलिस को बताया, बीते रोज वह रिश्तेदारी के न्योता में खाना खाने जा रहा था, जैसे ही वह गांव के धीरा केवट के घर के पास पहुंचने पर लाठी डंडों से मारपीट की। पुलिस ने दो लोगों पर मामला दर्ज किया है।