जबलपुर: पति से मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने पर कलेक्टर से गुहार, पीड़िता ने दिया आवेदन
जबलपुर के घमापुर थाना क्षेत्र शीतलामाई मंदिर के पास निवासी महिला ने पति के साथ हुई मारपीट और गाली-गलौज के मामले में कार्रवाई न होने पर जिला कलेक्टर को आवेदन दिया है। पीड़िता का आरोप है कि बेन समाज के लोगों ने उनके पति से मारपीट की, लेकिन पहले दी गई शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।