गिरिडीह: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकर चक निवासी एक व्यक्ति सड़क हादसे में घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकर चक निवासी परमेश्वर तुरी सड़क हादसे में घायल हो गए। गुरुवार सुबह 8 बजे इनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। जानकी तुरी के पुत्र परमेश्वर तुरी बुधवार देर शाम गिरिडीह कॉलेज मोड़ के पास खड़े थे।तभी एक तेज रफ्तार पल्सर मोटरसाइकिल से इन्हें धक्का लग गया। जिसके बाद यह सड़क पर गिरकर घायल हो गए।