दिसंबर के अंतिम दिनों में हाड़कंपाऊ ठंड से बेजुबान बेबस नजर आ रहे हैं।भीतरगांव में लंगूरों का यह दृश्य बहुत मर्मस्पर्शी है।वे अपने शरीर की गर्माहट बचाने के लिए एक साथ झुंड बनाकर बैठ रहे हैं।पशु चिकित्सक डॉ ज्योति सचान ने बुधवार शाम 6बजे बताया कि लगातार ठंडी हवाओं के संपर्क में रहने से इन बेजुबानों को भी इंसानों की तरह हाइपोथर्मिया हो सकता है जो जानलेवा है।