बल्देवगढ़: ग्राम मलगुवां में राशन न मिलने से हितग्राही परेशान, कार्यवाही की मांग
ग्राम मलगुवां में हितग्राहियों को राशन ना मिलने से हितग्राही परेशान हो रहे हैं।जानकारी के अनुसार हितग्राहियों के द्वारा बताया गया कि सरकार के द्वारा तीन माह का राशन एक साथ दिए जाने के लिए आदेशित किया गया है।लेकिन राशन विक्रेता रामकिशन के द्वारा हितग्राहियों को राशन नहीं दिया जा रहा है।जिस कारण से हितग्राही राशन के लिए परेशान हो रहे हैं।