भरथना: झारखंड राज्यपाल लखना कालिका देवी मंदिर पहुंचे, साढ़े चार घंटे की देरी से हुआ आगमन
चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन लखना के ऐतिहासिक कालिका देवी मंदिर में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दर्शन-पूजन किया। वह निर्धारित समय से करीब साढ़े चार घंटे देरी से दोपहर 3:30 बजे पहुंचे। लखना राज के रविशंकर शुक्ला ने राज्यपाल को मंदिर में पूजा-अर्चना के करवाई और मंदिर के ऐतिहासिक जानकारी दी। राज्यपाल के आने से पहले श्रद्धालु गलियों बंद रहे।