बहरागोड़ा सीएचसी और जमशेदपुर सदर अस्पताल ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को दोपहर 11 बजे एक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। शिविर का उद्घाटन बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा ने किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू व उनकी टीम मौजूद रहे। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 40 यूनिट रक्त दान किया।