गढ़ाकोटा: शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस पर मेहंदी और चित्रकला प्रतियोगिताएँ आयोजित
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस 2025 के उपलक्ष्य में मेहंदी और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्राचार्य डॉ. घनश्याम भारती ने छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिताओं का विषय जनजातीय कला और जनजातीय संस्कृति रखा।