सगड़ी: बिलरियागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे के नेतृत्व में चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान, 50 वाहनों का चालान, 15 वाहन सीज
आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना के थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे के नेतृत्व में क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया । इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के तहत लगभग 50 वाहनों का चालान किया गया, जबकि करीब 15 वाहनों को सीज किया गया।