मंदसौर: सीतामऊ: ₹70 हजार की कथित ऑनलाइन ठगी का खुलासा, बेटे ने ही यूपीआई से भेजी रकम मामला खानपुरा क्षेत्र का
मंदसौर के खानपुरा क्षेत्र में महिला के खाते से 70 हजार निकलने की शिकायत की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ, कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि महिला के बेटे ने ही यूपीआई के माध्यम से बिहार में रकम ट्रांसफर कर ठगी की झूठी कहानी बनाई थी, मामला सेफ क्लिक 2.0 अभियान के दौरान सामने आया,