मिर्ज़ापुर: शिवपुर बाईपास पर सड़क हादसे में कार क्षतिग्रस्त, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ
विंध्याचल थाना क्षेत्र के शिवपुर बाईपास पर गुरुवार की रात 8:00 बजे सड़क हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को विंध्याचल सीएससी में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। वही कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।