ग्वालियर गिर्द: नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के दोषी को विशेष सत्र न्यायालय ने सुनाई 20 साल की सजा
ग्वालियर के विशेष सत्र न्यायालय ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के दोषी युवक को 20 साल की सजा सुनाई है। वहीं दोषी पर ₹10000 का अर्थदंड भी लगाया गया है। बताया गया कि इस बहुचर्चित दुष्कर्म मामले में पीड़िता व परिवारजन कोर्ट में सुनवाई के दौरान गवाही से पलट गए थे, जिसके चलते उन्हें पक्ष द्रोही घोषित किया गया।