चंडी: चांदनी जीविका सहकारी समिति की आमसभा में ₹19.55 लाख की शुद्ध आय का लेखा-जोखा पेश
Chandi, Nalanda | Jul 28, 2026 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मंगलवार की दोपहर 12 बजे को चांदनी जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, तुलसीगढ़ की वार्षिक आमसभा आयोजित हुई। अध्यक्षता जुली देवी ने की। बैठक में वर्ष 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन, अंकेक्षण प्रतिवेदन, आय-व्यय एवं लाभ-हानि का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जबकि वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना व बजट को मंजूरी दी गई।